ऊना। महाविद्यालय चिंतपूर्णी में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से आयोजित एक परीक्षा में विद्यार्थियों ने ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर के माध्यम से अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और नियमों के बारे में जागरूक करना रहा। परीक्षा में 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया और उनकी प्रतिक्रिया बहुत ही सकारात्मक रही। क्लब की संयोजक डॉ. रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना व उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। इस परीक्षा में प्रथम स्थान पर दो विद्यार्थी अंकित गुलेरिया व सलोनी, द्वितीय स्थान पर पायल तथा तृतीय स्थान पर राधिका रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि यह क्लब की एक अच्छी शुरुआत है। इससे विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में अंग्रेजी के प्रवक्ता रितु जायसवाल एवं वाणिज्य के प्रवक्ता डॉक्टर विनोद कुमार उपस्थित रहे। संवाद