फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 29 वर्षों की शिक्षण सेवा के बाद अनीता चीटू आज होंगी सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। शिक्षा क्षेत्र में 29 वर्षों की उत्कृष्ट, अनुशासित एवं समर्पित शिक्षण सेवा के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हरोली से प्रवक्ता जीव विज्ञान अनीता चीटू शनिवार को सेवानिवृत्त होंगी। अनीता चीटू का शिक्षा विभाग में 29 साल का सेवाकाल उपलब्धियों भरा रहा है। शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अनीता चीटू का उल्लेखनीय योगदान रहा है। अनीता चीटू की सबसे विशिष्ट उपलब्धि रही है कि प्रवक्ता के रूप में उनके संपूर्ण कार्यकाल में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम का रिकॉर्ड रहा है। अनीता चीटू ने अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत जुलाई 1996 में राजकीय उच्च विद्यालय कोटी धीमान सिरमौर में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (मेडिकल) के रूप में की थी। 2017 में वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूर कलां जिला ऊना में स्थानांतरित हुईं। जून 2020 से वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें