फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तिहाड़ से ऊना पहुंचे अनिल डडवाल, बोले- आवाज उठाते रहेंगे

Thu, 26 Mar 2026 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना के कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को जमानत मिलने के बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने एप्सटीन फाइल्स को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

रिहाई के बाद पहुंचे अनिल डडवाल का जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष देसराज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अनिल डडवाल ने कहा कि उन्होंने केवल केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। वह केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन

देसराज गौतम ने विश्वास जताया कि अनिल डडवाल न्यायालय से बेदाग साबित होंगे। इस अवसर पर शोभित गौतम, विजय आंगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें