फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में गुस्साएं ट्रक ऑपरेटरों ने रोषस्वरूप मांगी भीख

विज्ञापन
नंगल में रोष स्वरूप भीख मांगते सोसायटी से जुड़े ट्रक अपरेटर - फोटो : Una
विज्ञापन
नंगल। द नंगल को-ऑपरेटिव ट्रक ऑपरेटर गुड्स कैरियर ट्रांसपोर्ट सोसायटी नंगल-नया नंगल लिमिटेड से जुड़े ट्रक ऑपरेटरों ने नंगल की प्रमुख औद्योगिक इकाई के निजीकरण के बाद ढुलाई का काम बहुत कम मिलने के विरोध में रोष स्वरूप भीख मांगने की मुहिम शुरू की। इससे पहले ट्रक यूनियन के अध्यक्ष प्यारे लाल जसवाल के साथ भी ट्रक ऑपरेटरों की बहस हुई।
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटर मांग कर रहे थे कि यूनियन के अध्यक्ष अपने पद से त्यागपत्र देकर ऑपरेटरों के संघर्ष में शामिल हों। वहीं, यूनियन के अध्यक्ष प्यारे लाल जसवाल ने कहा कि यूनियन से जुड़े ट्रक ऑपरेटरों से धक्का नहीं होने दिया जाएगा। यह बात उन्होंने पीएसीएल मैनेजमेंट से साफ तौर पर कह दी है। उन्होंने कहा कि पीएसीएल से यह करार हुआ है कि उनके पांच ट्रक माल ढुलाई कर सकते हैं और अगर पांच से अधिक ट्रक ढुलाई करते पकड़े गए तो वे खुद उन्हें पकड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनके त्यागपत्र देने से ट्रक ऑपरेटरों को कोई लाभ होने वाला होता तो त्यागपत्र दे देते। इस मौके पर उपस्थित सुरजीत सिंह ढेर, संगत सिंह, करतार सिंह, भाग सिंह, तेजपाल, सुच्चा सिंह, इकबाल सिंह, गुरमेल सिंह और मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें