फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मानदेय वृद्धि नवंबर से लागू करने पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मानदेय वृद्धि नवंबर से लागू करने पर आंगनबाड़ी कर्मियों में रोष अप्रैल से एरियर सहित भुगतान की म
विज्ञापन
बोलीं-अप्रैल से की गई थी बढ़ोतरी की घोषणा, सात माह का एरियर देने की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि एक नवंबर 2026 से लागू करने की अधिसूचना पर विवाद खड़ा हो गया है। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेशभर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर फैसले का विरोध किया। यूनियन ने अप्रैल 2026 से बढ़ा हुआ मानदेय देने और सात माह का बकाया एरियर जारी करने की मांग उठाई।
यूनियन की राज्य अध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव बीना शर्मा ने कहा कि सरकार ने बजट में अप्रैल से मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की 22 अक्तूबर को जारी अधिसूचना में इसे एक नवंबर से लागू करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बढ़ोतरी अप्रैल से घोषित की गई थी तो कर्मचारियों को उस अवधि का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10,500 से बढ़ाकर 11,500 रुपये और सहायिकाओं का 5,800 से बढ़ाकर 6,800 रुपये प्रतिमाह किया गया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी बच्चों के पोषण, पूर्व प्राथमिक शिक्षा और मातृ-शिशु कल्याण जैसी जिम्मेदारियां निभाती हैं। महंगाई के बीच उन्हें घोषित वृद्धि का लाभ देने में देरी उचित नहीं है। यूनियन ने सरकार से अप्रैल से अक्टूबर तक का एरियर जारी करने और अप्रैल 2026 से ही बढ़ा हुआ मानदेय देने की मांग की।

मानदेय वृद्धि नवंबर से लागू करने पर आंगनबाड़ी कर्मियों में रोष अप्रैल से एरियर सहित भुगतान की म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें