फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आंगनबाड़ी वर्करों ने जागरूकता रैली से दिया पोषण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से पोषण पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय से पोषण पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की गई। आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने पोषण पखवाड़े पर आधारित जागरूकता रैली भी निकाली। जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े में चार प्रमुख विषयों पर जोर दिया जाएगा। इसमें जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी, नागरिक मॉड्यूल का प्रचार-प्रसार, सीएमएएम के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन और बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना शामिल है। पोषण पखवाड़ा मनाने का उद्देश्य लोगों को पोषण के महत्व और स्वस्थ भोजन की आदतों के बारे में जागरूक बनाना है। पोषण पखवाड़े के दौरान विभिन्न सामुदायिक गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को जागरूक किया जाएगा। इनमें पोषण भी, पढ़ाई भी (पीबीपीबी), बेहतर प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), पोषण संबंधी जागरूकता के लिए जनजातीय, पारंपरिक, क्षेत्रीय और स्थानीय खानपान पद्धतियों पर जोर और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार (आईवाईसीएफ) संबंधी विधियों पर ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना शिव सिंह, जिला समन्वयक पोषण, मिशन शक्ति के सभी सदस्य, परियोजना ऊना की सभी पर्यवेक्षक और वृत्त ऊना, अरनियाला और रक्कड़ की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें