फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज में परिवर्तन की अग्रदूत : किरणदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पोषण माह के तहत अंब में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना कार्यालय अंब की ओर से आंबेडकर भवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की पत्नी किरणदीप कौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विभाग की ओर से महिलाओं, गर्भवती माताओं को पोषण, स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। किरणदीप कौर ने कहा कि संतुलित आहार, समय पर देखभाल और सामुदायिक सहयोग ही स्वस्थ समाज की नींव हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समाज में परिवर्तन की अग्रदूत बताते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर पोषण जागरूकता फैलाने में इनका योगदान सराहनीय है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पोषण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि हर परिवार पोषण के प्रति सजग होगा तो कुपोषण जैसी समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला को-आर्डिनेटर मंजूर अहमद खान ने पोषण अभियान के उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें