फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब और चिंतपूर्णी अस्पताल में हुई एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी
विज्ञापन

सर्जन की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों को समक्ष उठाया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब और चिंतपूर्णी में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की तैनाती हो गई है। इसके बाद इन अस्पतालों में ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने की दिशा में विभाग ने कवायद तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों के समक्ष सर्जन की तैनाती की मांग भी उठाई गई है। वर्तमान में माइनर ओटी से जुड़े मामलों को छोड़कर अन्य ऑपरेशनों के लिए मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। हाल ही में क्षेत्रीय अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक सर्जन की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त नागरिक अस्पताल अंब और चिंतपूर्णी में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की नियुक्ति हो चुकी है। अब इन अस्पतालों में ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने के लिए आगामी दिनों में कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही सर्जन की तैनाती के लिए भी उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग रखी गई है। यदि सर्जन की तैनाती हो जाती है तो क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार के ऑपरेशनों के लिए क्षेत्रीय या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा नागरिक अस्पताल अंब में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती भी हो चुकी है, जिससे महिलाओं को अब उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल अंब पर नगर पंचायत अंब सहित करीब 40 पंचायतों की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए बार-बार निजी या क्षेत्रीय अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

कोट
अंब और चिंतपूर्णी नागरिक अस्पतालों में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। साथ ही सर्जन की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग रखी गई है। उम्मीद है कि यह मांग जल्द पूरी होगी, जिससे आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। -डॉ. राहुल कतना, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी, अंब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें