ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में एक दिसंबर को सुबह 10:30 बजे इम्यूनिटिक लाइफ साइंसिस प्राइवेट लिमिटेड में भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। कंपनी में उत्पादन अधिकारी, प्रशिक्षु तकनीशियन, रखरखाव अधिकारी (विद्युत एवं यांत्रिक), गुणवत्ता आश्वासन अधिकारी (प्रशिक्षु) और प्रशिक्षु अधिकारी के कुल सात पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पदों के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल गांव गोंदपुर जयचंद, जिला ऊना रहेगा। शुरुआत के छह माह प्रशिक्षण अवधि होगी। इसके बाद कार्य प्रदर्शन के आधार पर नियमित नियुक्ति दी जाएगी।