फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में धरातल तल पर स्थापित होगा पूछताछ काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की प्रक्रिया
विज्ञापन


लोगों को विभिन्न ओपीडी का पता लगाने में होगी आसानी
विभिन्न क्षेत्रों से उपचार के लिए रोजाना पहुंचते हैं सैकड़ों मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए धरातल तल पर मुख्य द्वार के पास एक पूछताछ काउंटर स्थापित किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने इस काउंटर को स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मरीजों और तीमारदारों को ओपीडी सहित अन्य सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अस्पताल में रोजाना औसतन 500 से 600 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं, लेकिन बाहरी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अस्पताल की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना मुश्किल हो जाता था। खासकर ओपीडी और अन्य सुविधाओं के कक्षों के बारे में मरीजों को सही जानकारी नहीं मिल पाती थी। इस समस्या को हल करने के लिए प्रशासन ने पूछताछ काउंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है, ताकि मरीजों और तीमारदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इस काउंटर पर एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी, जो मरीजों को ओपीडी, विशेषज्ञों की उपलब्धता और अन्य अस्पताल संबंधित जानकारी प्रदान करेगा। इसके अलावा काउंटर से यह भी पता चल पाएगा कि अस्पताल में कौन से विशेषज्ञ उपलब्ध हैं या अवकाश पर हैं। इस काउंटर को फरवरी माह के पहले सप्ताह तक शुरू करने की योजना है और इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन



कोट

क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में पूछताछ काउंटर स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह काउंटर धरातल तल पर मुख्य द्वार के समीप खोला जाएगा, जिससे अस्पताल आने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें