फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंबाला-दौलतपुर ट्रेन 31 मई तक रद्द, जनशताब्दी 25 मिनट देरी से ऊना पहुंची

Sat, 02 May 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक से अंबाला कैंट के बीच संचालित होने वाली डैमू ट्रेन को रेलवे ने अस्थायी रूप से एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। उत्तर रेलवे ने इस रेल को मोरिंडा-चंडीगढ़ रेल खंड पर चल रहे मरम्मत और तकनीकी उन्नयन कार्य के चलते 31 मई तक रद्द किया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट-दौलतपुर चौक डैमू ट्रेन संख्या 74992 का संचालन एक मई से 31 मई तक पूरी तरह बंद रहेगा। दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जानकारी देने को लेकर आधिकारिक सूचना बोर्ड पर लिखित सूचना चिपकाई गई है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में रेल ट्रैक की मरम्मत, स्लीपर बदलने, सिग्नल सिस्टम के सुधार और अन्य तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सके। दूसरी ओर इस रेल के एक महीने तक अस्थायी तौर पर रद्द होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों सहित छोटे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें और आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक ट्रेनों या परिवहन साधनों का उपयोग करें। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि निर्धारित अवधि के बाद ट्रेन सेवा को फिर से नियमित रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, दिल्ली से दौलतपुर चौक तक चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन करीब 25 मिनट लेट रही, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ब्लॉक कार्य के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है जिससे देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें