अंब(ऊना)। अंब ब्लॉक पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की पहली बैठक टलने के बाद अब दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत के बड़े दावे पेश किए हैं।
दोनों पक्षों की ओर से बहुमत होने की बात कही जा रही है, जिससे आगामी दिनों में राजनीतिक सरगर्मी और तेज होने के आसार हैं।
ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा का दावा है कि कांग्रेस के समर्थन में कुल 16 सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके साथ 14 सदस्य व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे। शेष दो सदस्यों के न आने का कारण स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि एक सदस्य के पिता का निधन हो गया है और दूसरा सदस्य अस्वस्थ होने के कारण बैठक में नहीं पहुंचा।
दूसरी ओर, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए भाजपा की मजबूत स्थिति की बात कही है।
उनका कहना है कि मंगलवार को उनके साथ 12 सदस्यों ने भोजन किया, जो सीधे तौर पर भाजपा के साथ हैं।