फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब काॅलेज के छात्र अभिषेक सिंह ने जीती मैराथन

Sat, 24 Aug 2024 03:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब के रेड रिबन क्लब के छात्र अभिषेक सिंह ने रेड रन मैराथन में जिला ऊना में प्रथम स्थान हासिल किया। रेड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो. आशीष कुमार ने बताया कि इस रेड रन मैराथन का आयोजन रामपुर हरोली ब्रिज पर किया गया था। उन्होंने बताया कि इस रेड रन मैराथन का आयोजन एचआईवी एड्स के ऊपर जागरूकता अभियान के तहत किया गया था। इस मैराथन में पांच किलोमीटर की दौड़ हुई, जिसमें कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें पुरुष वर्ग में अभिषेक सिंह ने जिला ऊना में प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में रेड रिबन क्लब की छात्रा महक ने चौथा स्थान हासिल किया। अभिषेक सिंह राज्य स्तरीय रेड रन मैराथन में हिस्सा लेने के लिए शिमला में जाएंगे। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने रेड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो. आशीष कुमार और रेड रन मैराथन के विजेता अभिषेक सिंह और महक का महाविद्यालय में पधारने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें