भटोली में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम।
- फोटो : संवाद
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से श्री विष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली परिसर में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें फर्स्ट आईआरबी बटालियन बनगढ़ से कमांडेंट आईपीएस डॉक्टर आकृति शर्मा ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर अरविंद शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर आकृति शर्मा ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की अपील की। कहा कि अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें और अपने साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने, किसी भी तरह का अत्याचार हो रहा है उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को कहा। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति 112 नंबर पर कहीं से भी शिकायत कर सकता है।
उन्होंने विद्याथियों से आह्वान किया कि वे अपने समाज में भी अपने छोटे-बड़े भाई-बहनों को जागरूक करें। समाज में जो घटनाएं घटित हो रही हैं, उनका सामना करने के लिए एकजुट होकर आगे आए ताकि अत्याचार को बढ़ने से पहले ही रोका जा सके। इसके लिए सिर्फ दृढ़संकल्प और आत्मविश्वास होना जरूरी है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ही मनोबल बढ़ता है और जागरुकता आती है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न, महिलाओं के अधिकारों के अलावा कॅरियर पर भी टिप्स दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी सवाल जवाब भी किए। विद्यार्थियों ने अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां एक और कॅरियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त करने े टिप्स मिलते हैं। वहीं दूसरी ओर आत्मविश्वास भी बढ़ता है।