फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रधान पद की चुनावी रंजिश में युवक को धमकी देने का आरोप, पुलिस से सुरक्षा देने की मांग

Thu, 14 May 2026 12:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायत चुनावों के बीच उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत सोहारी में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। पंचायत प्रधान पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा अब आपसी विवाद और धमकियों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

इसी बीच गांव सोहारी निवासी एक युवक ने चुनावी रंजिश के चलते जान से मारने की धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना जोल में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता अनिल शर्मा ने बताया कि वह पंचायत प्रधान पद के एक प्रत्याशी का समर्थन कर रहा है, जिससे नाराज होकर दूसरे पक्ष के कुछ लोग उसे लगातार दबाव में ले रहे हैं।
आरोप है कि 11 मई 2026 को बाजार में एक व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोककर अभद्र व्यवहार किया और चुनाव के बाद जान से मारने की धमकी दी। अनिल शर्मा ने कहा कि आरोपी ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस और कानून की परवाह न करने की बात कही। इस घटना के बाद वह और उसका परिवार दहशत में हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें