फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मानसून प्रतिबंध के बावजूद स्वां नदी में खनन के आरोप

विज्ञापन
मानसून सीजन के दौरान खनन पर प्रतिबंध के बावजूद स्वां नदी में  जारी खनन गतिविधियां। संवाद
विज्ञापन
डीसी बोले- नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। मानसून सीजन में खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद ऊना जिले में स्वां नदी सहित कई क्षेत्रों में कथित अवैध खनन जारी रहने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद कुछ स्थानों पर भारी मशीनों और वाहनों के माध्यम से खनिज सामग्री निकाली जा रही है। इससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अवैध खनन से जहां सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं भू-क्षरण और जल स्रोतों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, संयुक्त निरीक्षण अभियान और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
कुछ लोगों ने शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने और शिकायतकर्ताओं की पहचान उजागर किए जाने जैसे आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि मानसून अवधि में जिले में खनन गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें