फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क निर्माण में अनियमितताओं के आरोप, अगली सुनवाई 21 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
20 के बजाय 11 पुलियां बनाने का दावा, ठेकेदार और विभाग को भेजा कानूनी नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना-धमांदरी सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं और अधूरे काम को लेकर अदालत में चल रहे मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। कोटला कलां लोअर निवासी पूर्व सैनिक मनोज कुमार कौशल ने अधिवक्ता के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ऊना और संबंधित ठेकेदार सतीश कुमार शर्मा को कानूनी नोटिस भेजा है।
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 13.5 किलोमीटर लंबी सड़क के उन्नयन कार्य में 20 पुलियों का निर्माण होना था, लेकिन केवल 11 पुलियां बनाई गईं। शिकायतकर्ता ने परियोजना के लिए करीब 17 करोड़ रुपये जारी होने का उल्लेख करते हुए सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, नौ पुलियों का निर्माण नहीं होने से पिछली बरसात में जलभराव हुआ और ऊना शहर के लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। सड़क और पुलियों का उचित रखरखाव नहीं होने से कुछ पुलियां क्षतिग्रस्त होने और यातायात प्रभावित होने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले भी संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कानूनी नोटिस के माध्यम से विभाग को 15 दिन में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी देने और ठेकेदार को अधूरा काम जल्द पूरा कर समयसीमा लिखित में देने को कहा गया था। ऐसा नहीं होने पर सिविल और आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें