फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक और अधिकारियों पर झूठे मामले दर्ज कराने के आरोप

Sun, 05 Jul 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव ठठल, पंजोआ, बेहड़ जसवां, नंदपुर, कटौहड़ सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों ने विधायक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम अंब के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है। विरोध करने वालों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। गांव पंजोआ खुर्द में कुछ लोगों की निजी भूमि पर कथित रूप से कब्जा करने का प्रयास किया गया। जब संबंधित परिवारों ने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में सरकारी भूमि पर कथित कब्जे से जुड़े मामलों में शिकायतें की गई थीं लेकिन जांच के दौरान आरोप सही नहीं पाए गए। आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कार्य नहीं कर रहा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू पर राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें