फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दहेज प्रताड़ना पर लगाए मारपीट के आरोप, तीन के खिलाफ केस

Tue, 27 May 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत मजारा गांव में एक विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति, सास और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार विवाहिता मनप्रीत कौर निवासी गांव मजारा तहसील व जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 में रणजीत सिंह के साथ हुई थी। इसकी एक बेटी जनवरी 2024 में पैदा हुई। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। दस दिन पहले उसका पति शराब पीकर घर आया। इस दौरान उसके पति व अन्य दो आरोपी महिलाओं ने मारपीट की। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसने सारी बात मायके में अपनी मां को बताई। जिसके बाद बीते रविवार को उसके मायके पक्ष के लोग पंचायत लेकर गांव मजारा में गए। दोनों पंचायतों के सामने आरोपियों ने माना कि वे दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। जब सभी अपने घर चले गए तो आरोपियों ने रविवार शाम करीब चार बजे दोबारा उसके साथ मारपीट की। वह बड़ी मुश्किल से बचकर अपने मायके आई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें