बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह में स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) का गठन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने की। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों के सामने स्कूल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उसके बाद पिछली कमेटी कीकार्य प्रणाली प्रस्तुत की गई। सभी अभिभावकों ने सर्व सहमति से रमेश कुमार को स्कूल प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं पर प्रोमिला देवी, सुषमा देवी, नीरजा, शकुंतला देवी, हंस राज डोगरा, अमन कुमार सहित अन्य को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं पर नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश कुमार ने सभी अभिभावकों तथा स्कूल स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।