फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ईसपुर के वार्ड-5 में रास्ते पर अवैध निर्माण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र, समाधान की मांग
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव ईसपुर के वार्ड-5 में सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। शिकायतकर्ता सत्यवान ने बताया कि गांव के वार्ड-5 में सरकारी रास्ते का खसरा नंबर 335 है। इस पर सतनाम सिंह पुत्र रत्न सिंह ने अवैध रूप से शौचालय और बाथरूम का निर्माण कर लिया है। शिकायत के बाद जब पंचायत प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में की गई निशानदेही में यह स्पष्ट हुआ कि शौचालय पूरी तरह से सरकारी रास्ते पर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस रास्ते पर अवैध निर्माण हुआ है, उस पर प्रतिदिन करीब 15 परिवार आवाजाही करते हैं। अवैध निर्माण के कारण रास्ता संकरा हो गया है और अब केवल छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं। आपातकालीन परिस्थिति में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से बने शौचालय को हटाकर रास्ता बहाल किया जाए, ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें