फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोटरी क्लब ऊना ने चेन्नई में इंटरनेशनल सम्मेलन में लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
25 विभिन्न भारतीय क्लबों के साथ फ्लैग का आदान-प्रदान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चेन्नई में आयोजित रोटरी इंटरनेशनल सम्मेलन लीड 25 में देश-विदेश से आए रोटेरियन नेताओं, समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। मुख्य वक्ताओं में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, रोटरी इंटरनेशनल के वर्तमान अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेज़ो, इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन और प्रसिद्ध अभिनेता कमल हसन ने भाग लिया। इन प्रमुख हस्तियों ने रोटरी के समाज सेवा कार्यों की सराहना की और इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ ऊना ग्रेटर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। क्लब की ओर से अजय शर्मा, शशि शर्मा, महेंद्र वर्मा और रीना वर्मा ने प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने देश भर से आए रोटेरियन नेताओं से मुलाकात की और रोटरी के उद्देश्यों को साझा करते हुए 25 विभिन्न भारतीय क्लबों के साथ क्लब ध्वज (फ्लैग) का आदान-प्रदान किया। रोटरी क्लब ऑफ ऊना ग्रेटर की यह भागीदारी न केवल हिमाचल प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें