फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ढाबे पर काम करने वाले युवक से मारपीट का आरोप

Fri, 25 Sep 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। टाहलीवाल बाजार स्थित ढाबे पर काम करने वाले एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के भाई ने ढाबा संचालक और उसके साथियों पर मारपीट करने का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे नंगल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में संतोषगढ़ निवासी अमित थापा ने बताया कि उसका बड़ा भाई केशव बहादुर पिछले करीब दो माह से टाहलीवाल स्थित मित्रां दा ढाबा में काम कर रहा था। 22 सितंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके दोस्त तान बहादुर थापा ने फोन कर सूचना दी कि केशव बहादुर अजौली मोड़ गांव में बेहोशी की हालत में पड़ा है और उसे उपचार के लिए नंगल अस्पताल ले जाया जा रहा है। नंगल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने केशव बहादुर को आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पिछले कुछ समय से ढाबा संचालक के व्यवहार को लेकर परेशान था। उसके अनुसार केशव बहादुर कई बार उसे बताता था कि उसे समय पर वेतन नहीं दिया जाता और वेतन मांगने पर कथित तौर पर गाली-गलौज व धमकियां दी जाती थीं। वह ढाबे का काम छोड़कर कहीं और काम करने की इच्छा भी जाहिर करता था। अमित ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने उसे यह भी बताया कि काम छोड़कर जाने पर ढाबा संचालक ने जान से मारने की धमकी दी थी। अमित ने आशंका जताई कि ढाबा संचालक मुकेश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई से मारपीट की है।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मारपीट के आरोपों की पुष्टि और घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें