हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही जोरदार बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश से भाखड़ा डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर जलस्तर 1665 फीट पार होते ही बीबीएमबी ने फ्लड गेट खोल दिए, जो बुधवार तक खुले रहे। इस दौरान गोबिंद सागर झील में 58,671 क्यूसिक पानी की आमद हुई, जिससे जलस्तर 1666 फीट के पास पहुंच गया, जो खतरे के निशान से सिर्फ 14 फीट नीचे है। डैम से ट्रवाईनों के जरिए 36 हजार क्यूसिक और फ्लड गेटों से 7 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। नंगल हाईडल में 12,500, श्री आनंदपुर हाईडल में 10,150 और सतलुज में 20,650 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। एसडीएम नंगल ने कुल 43 हजार क्यूसिक पानी छोड़े जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि हालात नियंत्रण में हैं और घबराने की जरूरत नहीं है।