फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी शिक्षण संस्थानों को लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में चोरी की घटनाओं के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। सरकारी और गैर सरकारी सभी शिक्षण संस्थानों में बढ़िया गुणवत्ता वाले सीसीटीवी लगाने के लिए कहा गया है। इस कदम से शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा के साथ छात्र-छात्राओं को भी पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी में शिक्षण संस्थान के सभी स्थल, खेल मैदान, कमरों, लैब, कंप्यूटर, शौचालय के बाहर कवर होना चाहिए। इनकी निगरानी संस्थान के मुखिया के कमरे से होना अनिवार्य है। इससे एक जगह से पूरे संस्थान परिसर में नजर रखी जा सके। जिले में कई ऐसे शिक्षण संस्थान हैं जहां पर सीसीटीवी नहीं हैं।
पुलिस अधीक्षक ने ऐसे संस्थानों को सचेत किया कि गैर सरकारी शिक्षण संस्थान भी इन नियमों को सख्ती से पालन करना होगा। गौरतलब है कि जिले में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर अपराधी बिना किसी खौफ के समीपवर्ती राज्यों में छिप जाते हैं। इससे उन्हें बिना किसी सबूत और पहचान के पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने शिक्षक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को लेकर सख्त कदम उठाया है। गौरतलब है कि जिले में 502 प्राथमिक स्कूल, माध्यमिक स्कूल 79, हाई स्कूल 46, सीसे स्कूल 137 हैं।
विज्ञापन

एसपी ने दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश : कुलदीप
कार्यकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने सभी शिक्षण संस्थानों को सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए हैं। कोई भी शिक्षण संस्थान खानापूर्ति की जगह विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी लगवाएं। उन्होंने कहा कि लापरवाह सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान प्रबंधक पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें