विस क्षेत्र हरोली के तहत आने वाले जिला परिषद वार्डों से प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करने के लिए हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा की अध्यक्षता में गठित की गई चुनाव स्टीयरिंग कमेटी की रिपोर्ट पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी ने अपनी मोहर लगा दी।
हलके के तहत चारों प्रत्याशियों का एलान कर दिया। ललड़ी वार्ड से सुमन ठाकुर एवं पालकवाह वार्ड से अमनदीप मोनी एक बार फिर से इन्हीं वार्डों पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होंगे जबकि हरोली वार्ड से सुभद्रा देवी व पंडोगा वार्ड से अंजुबाला को पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से की गई स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष रणजीत राणा सहित कमेटी के सदस्य एडवोकेट धर्म सिंह, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, वीरेंद्र मनकोटिया, तरसेम लाल चौधरी, सतपाल सैणी, संजय ठाकुर, कैप्टन शक्ति सिंह, योगराज जोगा, सुरेंद्र चड्ढा, रणदेव सिंह काकू व मास्टर प्रेम चंद भी उपस्थित रहे।