फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी, खांसी और बुखार की दवा लेने वालों का रखा जाएगा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के सभी दवा विक्रेताओं को सर्दी, खांसी और बुखार की दवाई खरीदने वालों का रिकॉर्ड रखना आवश्यक होगा। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर को सभी दवा विक्रेताओं को दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्दी, खांसी और बुखार की दवाई लेने वालों का रिकॉर्ड प्रतिदिन सीएमओ ऊना के साथ साझा किया जाएगा। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि नेशनल हाइवे तथा जल शक्ति विभाग के आवश्यक कार्य करने को भी अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि विभागों का कार्य करने वाले ठेकेदारों को स्वच्छता तथा कोविड-19 से संबंधित जारी की गई गाइडलाइंस का पूर्णतया पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें