फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अक्षत बने मिस्टर और पल्लवी बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना रहा। इस अवसर पर विभिन्न रोचक एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। अक्षत शर्मा को मिस्टर फेयरवेल, पल्लवी सरोया को मिस फेयरवेल, प्रशांत को मिस्टर डीएवी, अंशिका को मिस डीएवी, तरुण को मिस्टर पर्सनेलिटी तथा वंशिका को मिस पर्सनेलिटी की उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख अध्यापिका सुमन सैनी ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्राप्त शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें