फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिंसक घटना के मामले में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल के शर्मा स्टोर में शुक्रवार देर शाम हुई हिंसक घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो को पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि एक का उपचार नंगल नागरिक अस्पताल में जारी है। नंगल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया और एक युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह ने पुष्टि की कि कार्तिक नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी आर्यन, अनमोल और वंश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें