फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आकांक्षा बनी राजकीय कन्या महाविद्यालय ऊना की अध्यक्ष

Sun, 06 Oct 2024 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
कन्या कालेज कोटला खूर्द में एससीए के गठन के दौरान चयनित विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य।संवाद
विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय में सीएससीए शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय कन्या महाविद्यालय में सीएससीए शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) और टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमन जसवाल रहे।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सीएससीए समिति के संयोजक एपी डॉ. देविंदर कुमार (वाणिज्य) रहे। इस अवसर पर सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों और मनोनीत सदस्यों को बैज लगाकर सम्मान दिया गया और सभी ने महाविद्यालय में अपने कर्तव्यों से लेकर दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता से पूरी करने के लिए शपथ ग्रहण की। महाविद्यालय में पदाधिकारियों के पद के लिए अध्यक्ष आकांक्षा (बीए तृतीय वर्ष), उपाध्यक्ष मालती (बीकॉम तृतीय वर्ष), महासचिव नेहा (बीसीए. प्रथम सेमेस्टर) और संयुक्त सचिव अंशिका शर्मा (बीबीए प्रथम सेमेस्टर) का नामांकन किया गया। शैक्षणिक नामांकन में सिमरन (बीकॉम द्वितीय वर्ष), निकिता (बीकॉम. प्रथम वर्ष), पलक सैनी (बीए द्वितीय वर्ष), पल्लवी (बीए प्रथम वर्ष), मुनीषा कुमारी (बीसीए पंचम सेमेस्टर), मनीषा ठाकुर (बीसीए) तीसरा सेमेस्टर) और मलिका (बीबीए तीसरा सेमेस्टर) को कक्षा प्रतिनिधियों के लिए नामांकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ एनएसएस प्रतिनिधित्व के लिए शिवानी (बीकॉम द्वितीय वर्ष), निशा (बीए द्वितीय वर्ष) को नामांकित किया गया, खेल से रिया (बीसीए तृतीय वर्ष), नेहा (बीए द्वितीय वर्ष) को नामांकित किया गया। सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व रितिका शर्मा (बीए द्वितीय वर्ष), स्मृति (बीकॉम. तृतीय वर्ष) को नॉमिनेट किया गया। इस कार्यकर्म में महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. रमन जसवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस इवेंट के बाद महाविद्यालय में एक टैलेंट हंट किया गया, इसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने अंदर के कलाकार को एक नई उड़ान दी। इस अवसर पर समूह नृत्य, एकल नृत्य और एकल गीत प्रस्तुति से छात्रों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें