चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में वीरवार को रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्राओं ने अपनी कला एवं रचनात्मक का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं ने अपनी रंगोली में रंगों का सुंदर उपयोग किया और आकर्षक डिजाइन बनाए। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कौशल की सराहना की तथा मूल्यांकन किया, जिसमें प्रथम स्थान पर अहिल्याबाई ग्रुप, द्वितीय स्थान पर कल्पना चावला ग्रुप तथा तृतीय स्थान पर सावित्रीबाई फुले ग्रुप रहा। महाविद्यालय प्राचार्य रितु जायसवाल ने कहा कि इस आयोजन ने छात्राओं में कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद की और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।