फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: केरल के आनंद को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दुलैहड़ (ऊना)। भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान और प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छत्तर ठाकुर के आदेश पर युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष प्रशांत राय की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केरल के आनंद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दुलैहड़ की सड़कों पर उतरकर आरएसएस की कथित अमानवीय हरकतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशांत राय ने कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति अपने चरम पर है। केरल के आनंद के साथ हुई अमानवीय घटना न केवल एक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा है, बल्कि यह हमारे सांविधानिक मूल्यों पर हमला है। देश की युवा कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज उठाएगी। जब तक आनंद को न्याय नहीं मिलता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि हम संविधान के अनुच्छेदों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। केरल के आनंद के साथ हुआ अन्याय पूरे देश के युवाओं को झकझोरने वाला है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें