बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के मुशाली गांव में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजपाल शर्मा विषय बाद विशेषज्ञ एवं संदीप गौतम विषय बाद विशेषज्ञ खंड बंगाणा ने की।
पूर्ण सिंह ने किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के उपयोग एवं तकनीक के बारे में जानकारी दी। शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती की महत्वता बताई। उन्होंने स्वयं द्वारा की गई खेती के साथ प्राकृतिक खेती को जोड़ने संबंधी जानकारी दी। संदीप गौतम ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने कृषि में होने वाले घाटे का विवरण देते हुए दर्शाया कि किस प्रकार इस में जहर का योगदान है। उन्होंने किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपनी आय दोगुनी करने की सलाह दी। इस मौके पर जयंती चीमा कृषि विकास अधिकारी रजत दत्ता खंड तकनीकी प्रबंधक अशोक कुमार कृषि प्रसार अधिकारी एवं सतीश, उलास सहायक तकनीकी प्रबंधक वार्ड सदस्य अजय शर्मा, ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान मेहर चंद, सुनीता देवी, कमला देवी, शक्ति चंद, सुभाष चंद्र, करतार चंद, सुदेश कुमारी, गीता देवी, सावित्री देवी, पूजा देवी समेत कई किसान मौजूद रहे।