फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कृषि विभाग के पास कर्मचारी नहीं, बीज लेने पहुंचे किसान निराश लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कृषि विभाग का कार्यालय केवल एक चपरासी के सहारे
किसान बोले- दो दिन से लगातार काट रहे दफ्तर के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा उपमंडल में कृषि विभाग गंभीर नहीं है। किसानों का कहना है कि वे दो दिन से ज्वार, बाजरा और मक्की के बीज लेने विभाग के कार्यालय और बीज केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों राकेश कुमार, नितीश कुमार, आंचल, पूनम, राजेश, सुशील और नेहा सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे पिछले दो दिन से लगातार विभाग के चक्कर काट रहे हैं। जब भी फोन किया जाता है तो कभी सुबह, कभी दोपहर आने को कहा जाता है। हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। किसानों ने विधायक विवेक शर्मा से मांग की है कि कृषि विभाग की इस तरह की लापरवाही पर संज्ञान लिया जाए ताकि भविष्य में किसानों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस संदर्भ में कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि इस समय कृषि विभाग का कार्यालय केवल एक चपरासी के सहारे चल रहा है। एक क्लास फोर कर्मचारी कृषि बीज और दवाइयां कैसे वितरित कर सकता है। इसकी सारी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जैसे ही कोई कर्मचारी तैनात किया जाएगा, समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें