फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरोली में नशे के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 21 Jul 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
विज्ञापन
हरोली में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरोली भाजपा ने पार्टी नेता प्रो. राम कुमार की अगुवाई में वीरवार को ड्रग माफिया के खिलाफ रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस और पुलिस पर नशा माफिया को संरक्षण देने के गंभीर आरोप जड़े हैं। भाजपा कार्यकर्ता ने हरोली के पंजाब नेशनल बैंक से एसडीएम ऑफिस तक रोष रैली निकाली। जबकि, एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नशा माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस और पुलिस को जमकर कोसा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा हरोली में जनांदोलन खड़ा करेगी। भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से हरोली में नशा माफिया खुलेआम नशे का कारोबार कर रहा है, जिन्हें सत्ता का पूरा संरक्षण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हरोली का युवा नशे की दलदल में बुरी तरह फंस चुका है। हरोली ड्रग माफिया का अड्डा बन गया है। हरोली विकास मॉडल के तहत सिर्फ और सिर्फ माफिया से जुड़े लोगों का ही विकास हुआ है। हरोली के लोगों को यह माफिया राज मॉडल मंजूर नहीं है। अगर इस माफिया राज को खत्म नहीं किया गया तो आने वाले समय में न जाने हरोली की कितनी माताओं की गोद सूनी हो जाएगी। प्रो. राम कुमार ने कहा कि अगर जक्खेवाल बीटन के सुरेश कुमार की मौत के जिम्मेदार लोगों को जल्द पकड़ा नहीं गया तो हरोली भाजपा आंदोलन को और उग्र करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने बाथड़ी में पंजाब सीमा के नजदीक हटाए गए पुलिस बैरियर को दोबारा लगाने की भी मांग की। इससे पहले जसविंद्र गोगा, अर्जुन सिंह, सत्य राणा, लखबीर सिंह, गोल्डी, कमल सैणी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। रोष प्रदर्शन में रविंद्र जसवाल, कुलविंद्र सिंह, सतीश ठाकुर, सतनाम सिंह छिंदा, अमन भारद्वाज, कुलवीर सिंह, अजय लवली, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह, करणवीर राणा, रजत, दीपिका, चंचला देवी, योगराज, प्रोमिला  देवी, तृप्ता ठाकुर, सरोज ठाकुर, दीपिका, राज कुमारी, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें