फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद परीक्षा हाल पहुंचे दसवीं के विद्यार्थी, बाहर निकले तो दिखे खुश

विज्ञापन
ऊना के एसएसआरवीएम स्कूल में परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। जिले के करीब 1800 विद्यार्थियों ने नौ केंद्रों में पहुंचकर सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दी। करीब दो साल बाद ऑफलाइन परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

सीबीएसई ने पहली बार बहुविकल्पीय शैली के प्रश्नपत्र के जरिये परीक्षा ली। यह परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चली। पहली बार सत्र परीक्षा देने आए बच्चों के लिए डेढ़ घंटे में बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र को हल करना एक नया अनुभव रहा। इस दौरान कुछ बच्चों को तय समय में प्रश्नपत्र हल करने में परेशानी भी हुई, लेकिन परीक्षा हाल से बाहर आकर उनके चेहरे पर खुशी दिखी।
एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सभी कक्षाओं को बच्चों के आने से पहले पूरी तरह सैनेटाइज किया गया। परीक्षा के तय समय से 15 मिनट पहले ही बच्चों को केंद्रों में बिठा लिया गया। बच्चों को मास्क और उचित शारीरिक दूरी के साथ बैठाया गया। वहीं कोरोना संक्रमित बच्चों को बैठाने के लिए अलग कमरा तैयार किया गया। जिले के सीबीएसई स्कूलों में दो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आई छात्रा सान्या बेगम ने बताया कि दो साल बार परीक्षा केंद्र में बैठकर प्रश्न पत्र हल कर बहुत अच्छा लगा। हालांकि डेढ़ घंटे में बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र को हल करना एक चुनौती जैसा ही लगा। परीक्षा बहुत अच्छी रही।
छात्र अभिनंदन का कहना है कि पहले सत्र की परीक्षा की शुरूआत उम्मीद मुताबिक हुई है। दो साल तक आनलाइन परीक्षाओं के बाद कक्षा में बैठकर प्रश्न पत्र हल करना एक अलग अनुभव है। सत्र परीक्षा उनके लिए नई है और बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र भी। इसमें समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। छात्रा लावण्या ने बताया कि परीक्षा की तैयारी में वह कई दिनों से जुटी थी। पहली परीक्षा में पूछे गए सवाल आसान थे और वह अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेशक इस परीक्षा में प्रश्न कम पूछे जाते हैं लेकिन डेढ़ घंटे का समय कब खत्म हो जाता है, पता भी नहीं चलता। ऐसे में समय का विशेष ध्यान रखकर ही प्रश्न हल करने होंगे।
सीबीएसई प्राइवेट स्कूल जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उन्होंने पिछले कई दिनों तक बच्चों को अभ्यास कराया और इसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। पहली परीक्षा में प्रश्न पत्र आसान रहा और कोई भी बच्चा अनुपस्थित नहीं रहा। कोविड एसओपी के जरिये ही परीक्षाएं ली जा रही हैं।
---
कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए अलग कमरा
कोरोना संक्रमित बच्चों को बिठाने के लिए अलग कमरों की व्यवस्था की गई। किसी प्रकार की लापरवाही पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थी को परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें