फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ओपीडी ब्लॉक के बाद क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य भी शुरू

Sat, 18 May 2024 04:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ समय के लिए रुका था काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम कुछ दिन रुकने के बाद दोबारा शुरू हो गया है। निर्माण कर रही कंपनी की तरफ से तकनीकि दिक्कतों के कारण कुछ समय के लिए काम रुका था। अब समस्या दूर होने के बाद काम को तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा। इस ब्लॉक के निर्माण से गंभीर हालत में मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ और निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के समीप ही तीन मंजिला 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) का निर्माण हो रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब 23.75 करोड़ रुपये खर्च कर क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इस काम को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस ब्लॉक के भवन में निर्माण पर करीब 16.63 करोड़ और आधुनिक उपकरण स्थापित करने पर 7.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।



इन सुविधाओं का मिलेगा सहारा
क्रिटिकल केयर ब्लॉक में सड़क हादसों और अन्य हादसों में गंभीर रूप से घायल का उपचार किया जाएगा। ऐसे में तीन मंजिला भवन में ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम अब तेजी से चल रहा है। इस काम को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण काम कुछ दिन रुका था, अब दोबारा इसे शुरू कर दिया गया है।
डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें