फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बचाई चाइना डोर में फंसे बाज की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। बीबीएमबी के अग्निशमन विभाग और वन्यजीव सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को एक जंगली बाज की जान बचाई। यह बाज लगभग 70 फीट ऊंचे एक विशाल पीपल के पेड़ पर प्रतिबंधित चाइना डोर (मांझे) में बुरी तरह फंस गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने हवा में उड़ते हुए एक बाज को अचानक पीपल के पेड़ की टहनियों में छटपटाते हुए देखा। उसके पंख चाइना डोर में इस कदर उलझ गए थे कि वह पूरी तरह उड़ने में असमर्थ हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मनदीप के नेतृत्व और वन्यजीव सुरक्षा विभाग के संजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम सुरक्षित रूप से बाज तक पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन

सावधानी के साथ बाज को चाइना डोर के चंगुल से मुक्त कराया गया। इसके बाद टीम ने उसे पानी पिलाया और प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बाज को आसमान में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें