फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
19 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद एडमिशन फॉर्म कर सकते हैं जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार ने बताया कि दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पहली जून से 19 जून तक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद एडमिशन फॉर्म भर कर सबमिट कर सकते हैं। 13 जून से 19 जून तक स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्री एडमिशन काउंसलिंग के विशेष सत्रों का आयोजन होगा। इच्छुक विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों को चुनने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए महाविद्यालय के आईटी क्लब की ओर से एक ई-सुविधा केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए तथा बीबीए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 13 जून से महाविद्यालय में आकर अपने एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी विभिन्न दस्तावेजों के साथ संबंधित समितियों के पास जमा करवानी होगी। पहली मेरिट पर आधारित चयन सूची 20 जून को 5:00 बजे घोषित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 21 जून से लेकर 23 जून तक शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवानी होगी। आवश्यकता पड़ने पर दूसरी मेरिट सूची 24 जुलाई को दोपहर बाद 3:00 बजे महाविद्यालय के सूचना पट्ट और वेबसाइट पर लगाई जाएगी। दूसरी सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 25 जून से लेकर 27 जून तक फीस जमा करवानी होगी। 28 जून से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष ओरिएंटेशन सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद नियमित तौर पर कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। द्वितीय तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थी भी ऑनलाइन माध्यम से रोल ऑन बेसिस पर पहली जून से 19 जून तक रजिस्ट्रेशन करवाने के उपरांत फीस जमा करवाकर महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें