फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैड़ी होली मेले के लिए प्रशासन ने शुरू की कदमताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के दौरान पार्किंग शुल्क तय, भारी वाहनों के लिए जाएंगे पांच सौ रुपये
विज्ञापन

7 से 17 मार्च तक होगा मेले का आयोजन
बोलीदाता 22 फरवरी को ले सकेंगे प्रक्रिया में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेला के लिए भारी, हल्के वाहनों की पार्किंग, तहबाजारी और अस्थायी बस अड्डा के लिए प्रशासन ने बोली आमंत्रित की है। मैड़ी होली मेला 7 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारी वाहनों से लिए मेले के दौरान पार्किंग शुल्क बस ट्रक के लिए पांच सौ रुपये, मेटाडोर, ट्रैक्टर ट्राली के लिए तीन-तीन सौ रुपये, हल्के वाहन कार, जीप, टेंपो ट्रैवलर के लिए तीन सौ रुपये, स्कूटर, मोटरसाइकल और थ्री व्हीलर के लिए सौ सौ रुपएये, तहबाजारी के तहत बड़ी दुकान के लिए आठ सौ रुपये, छोटी दुकान के लिए चार सौ रुपये और टेंट के लिए प्रति टेंट दो सौ रुपये तय किया गया है। जबकि अस्थायी बस अड्डा में बसों के प्रति चक्कर के लिए तीन सौ रुपये शुल्क तय किया गया है। इसका ठेका लेने के लिए बोलीदाता 22 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से बोली दे पाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही मेला क्षेत्र में सौ अस्थाई शौचालयों, मेले के दौरान लगने वाले टेंट, शौलदारी, शामियाने, कुर्सियां, मेले के लिए अस्थायी विद्युत व्यवस्था, मेला क्षेत्र में पानी के टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति, मेला क्षेत्र के लिए प्रशासन को टैक्सियां उपलब्ध करवाने, ट्रैक्टर-ट्राली पांच मजदूरों सहित, मेला क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर और मेला क्षेत्र में क्रेन उपलब्ध करवाने के लिए भी 24 फरवरी 2025 को दोपहर बारह बजे से बोली आमंत्रित की गई है। निविदा संबंधी समस्त विवरण किसी भी कार्य दिवस पर अध्यक्ष मेला आयोजन समिति एवं एसडीएम कार्यालय अंब में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। सभी निविदाएं 24 फरवरी को दोपहर दो बजे खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें