फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नीट पास करने पर आदित्य जसवाल को एसडीएम अंब ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। अंब उपमंडल के तहत गोकुल मोंटेसरी आदर्श माध्यमिक विद्यालय नैहरियां के मेधावी छात्र आदित्य जसवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में 720 में से 652 अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदित्य की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस शानदार सफलता के उपलक्ष्य में बचत भवन अंब में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर आदित्य जसवाल को स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आदित्य की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आदित्य भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापकगण, आदित्य के माता-पिता के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें