फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राज्यस्तरीय परेड में भाग लेने पर आदित्य और महक का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक आदित्य चंदेल और महक ने शिमला में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। स्वयंसेवकों का वीरवार को स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। आदित्य चंदेल, महक और उनके अभिभावकों को फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। इससे पहले भरवाईं स्कूल के आठ स्वयंसेवकों आदित्य चंदेल, प्रिया, नित्या, महक, दीपांकित, विश्वास, वंश, इशिता को राज्यस्तरीय मेगा कैंप के लिए चुना गया था। इन आठ स्वयंसेवकों में से दो आदित्य चंदेल, महक का चयन राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस मेगा कैंप के लिए किया गया। प्रधानाचार्य सुरेंदर सिंह ने स्वयंसेवक आदित्य चंदेल और महक को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर आदित्य चंदेल की माता स्वर्णा देवी, पिता गुलशन कुमार, महक की माता निशा कुमारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रीनू सरोच मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें