चिंतपूर्णी मंदिर में उत्कृष्ट सेवा के लिए होमगार्ड इंचार्ज सरदार पूर्ण सिंह को एडीजी अवार्ड से
- फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में बेहतरीन सेवाएं, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए तैनात होमगार्ड इंचार्ज सरदार पूर्ण सिंह को एडीजी अवार्ड मिला है। यह सम्मान उन्हें शिमला में आयोजित समारोह के दौरान उच्च अधिकारियों ने दिया। प्रशंसा पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सरदार पूर्ण सिंह को यह सम्मान ड्यूटी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, ईमानदारी और निरंतर समर्पण के कारण दिया गया है। चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के समय व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंधन और आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने की उनकी क्षमता की विभाग की ओर से विशेष सराहना की गई है। सरदार पूर्ण सिंह इस समय होमगार्ड, अग्नि सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल की 12वीं बटालियन, ऊना में सेवाएं दे रहे हैं। वह लंबे समय से चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। स्थानीय लोगों, मंदिर प्रशासन तथा उनके सहकर्मियों ने सरदार पूर्ण सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। संवाद