फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खेतों में बनी पर्याप्त नमी, आलू बीजने में जुटे किसान

Sat, 04 Jan 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
आलू की बिजाई में जुटा किसान। संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला में आलू की चार माह वाली फसल की बिजाई बड़े स्तर पर शुरू हो गई है। किसान बीते कई दिन से बिजाई के लिए उपयुक्त समय का इंतजार कर रहे थे। अब जमीन में नमी की मात्रा उपयुक्त है। इसलिए किसान बिजाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऊना के किसान इस बार करीब 2000 हेक्टेयर जमीन पर आलू की बिजाई कर रहे हैं। 25 दिसंबर के बाद से शुरु होने वाली आलू की बिजाई इस बार एक सप्ताह देरी से हुई है। बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद जमीन में अच्छी खासी नमी आ गई। बारिश उस समय हुई, जब बिजाई के लिए किसानों ने खेतों की बुवाई कर दी।
बारिश के बाद खेतों में अत्यधिक नमी हो गई। किसानों को बिजाई के अनुरूप नमी के लिए एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ा। इस बीच अब बिजाई शुरू हो चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक बिजाई शत प्रतिशत पूरी होने में 10 दिन का समय लग सकता है। किसानों में विनोद कुमार, रविंद्र, प्रेम चंद, अश्वनी शर्मा, सुखविंद्र सिंह ने कहा कि बारिश के बाद बिजाई से फसल अच्छी उगती है और पौधे का विकास ठीक होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें