फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी देख दुकानदारों ने खुद हटाए कब्जे

विज्ञापन
चिंतपूर्णी में अवैध निर्माण को जेसीबी से गिराते हुए - फोटो : Una
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। उपायुक्त के आदेश के बाद प्रशासन ने शनिवार को चिंतपूर्णी बाजार में नालियों से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। लोक निर्माण विभाग, पुलिस और नायब तहसीलदार भरवाईं की अगुवाई में टीम जेसीबी लेकर चिंतपूर्णी बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

जेसीबी का पीला पंजा चलता देख कर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपने आप ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। दुकानदारों ने दुकानें नालियों से पीछे सरका लीं। कुछ दुकानदारों ने प्रशासन से कुछ समय देने की गुहार भी लगाई। रविवार से शारदीय मेला शुरू होने जा रहा है। इस कारण दुकानदारों का कामकाज भी काफी प्रभावित होगा। गौरतलब है कि उपायुक्त ने शुक्रवार से पहले नालियों से पीछे दुकानदारों को हटने के लिए आदेश दिए थे।
नायब तहसीलदार भरवाईं हरि सिंह ने बताया कि मेले के दौरान कोई भी दुकानदार नालियों पर दुकानों का सामान न रखें, नहीं तो प्रशासन सामान जब्त कर लेगा। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपने काउंटर भी नालियों से पीछे रखें, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी को भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें