फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन से खिलवाड़ करने वालों पर हो कार्रवाई : भाजपा मंडल

Fri, 07 Aug 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। चुरुडू-लोहरली पुल पर वीरवार को पूर्व विधायक राजेश ठाकुर के कार्यक्रम के बाद गगरेट भाजपा में सियासी तल्खी और बढ़ गई है। भाजपा मंडल गगरेट ने इस पूरे घटनाक्रम से स्वयं को अलग बताते हुए इसे एक व्यक्ति विशेष का निजी कार्यक्रम करार दिया है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष नितिन नंबरदार ने कहा कि गगरेट-चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर जो कुछ हुआ, उसका भाजपा संगठन से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि अनुशासन से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दूरभाष पर जानकारी मांगी थी, जिस पर वास्तविक स्थिति से अवगत करा दिया गया है। मंडल की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि यह भाजपा संगठन का कार्यक्रम नहीं है और न ही कार्यकर्ताओं को इसमें भाग लेने के लिए कोई निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

नितिन नंबरदार ने कहा कि कुछ लोग कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर व्यक्तिगत महिमामंडन की राजनीति कर रहे हैं, जो संगठन के हित में नहीं है। ऐसे मामलों की विस्तृत रिपोर्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा कि गगरेट भाजपा पूरी मजबूती के साथ पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के नेतृत्व में एकजुट होकर कार्य कर रही है। मंडल अध्यक्ष ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया कि ऐसे मामलों पर समय रहते सख्त निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें