फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हैमर बाल खेल को बढ़ावा देने पर बनी कार्य योजना

Sat, 04 Apr 2026 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। हैमर बाल संगठन हिमाचल प्रदेश की बैठक का आयोजन बंगाणा में संगठन के अध्यक्ष अभय की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के महासचिव जगदीश सहोता ने बताया कि आगामी सत्र के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए नई रणनीतियां बनाई गई हैं जिनके तहत युवाओं को अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने और संगठन को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें