दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) सब सेंटर स्कॉलर स्टेडियम में सत्र 2026-2027 के लिए क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में करीब 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल का मुख्य उद्देश्य आठ से 14 आयु वर्ग के बच्चों का चयन करना है ताकि चयनित खिलाड़ियों पर अगले दो-तीन वर्षों तक बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें निखारा जा सके। इस बार नए सत्र के लिए केवल 40 खिलाड़ियों का ही पंजीकरण किया जाएगा। ट्रायल के दौरान सब सेंटर के मुख्य कोच सुनील शिकारा और कोच अरविंद ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल का बारीकी से आकलन किया। इस अवसर पर एचपीसीए के अंपायर हर्ष शर्मा तथा एचपीसीए के रेफरी भूपिंदर डढवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।