फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हथियार दिखा पंप कर्मी को धमकाने का आरोप

Fri, 20 Mar 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अंब-ऊना रोड पर स्थित एक पंप पर पेट्रोल भरवाने आए बाइक सवार दो युवकों द्वारा पिस्तौलनुमा हथियार दिखाकर पंप कर्मी को धमकाने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों युवक साफ देखे जा सकते हैं। पेट्रोल पंप मालिक औंकार नाथ कसाना ने पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि वीरवार सुबह 4.55 पर बाइक सवार दो युवक आए। इस दौरान उक्त युवक पंप कर्मियों से खुले पैसे मांगने लगे। इसी बीच उक्त युवकों ने अपनी बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल भी भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद उक्त युवकों ने बाइक दौड़ा ली। जब उनके कर्मी ने एक युवक को जैकेट से पकड़ने की कोशिश की तो उक्त युवक ने पिस्तौलनुमा हथियार दिखाकर उसे डराया। उधर, एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें