फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहें फैलाने का आरोप

Fri, 09 Oct 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक एवं झूठी अफवाहें फैलाने के मामले में पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर दो फेसबुक पेजों के खिलाफ जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार 8 अक्तूबर 2026 को प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर फेसबुक पेज ‘कुटलेहडिया भाऊ’ एवं ‘हिमाचल की खबर’ पर कथित तौर पर भ्रामक और झूठी अफवाहें फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार साइबर जांच के माध्यम से सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मामले की जांच के दौरान अन्य कुछ लोग भी पुलिस के साइबर रडार पर बताए जा रहे हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना, अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री को बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर शेयर या प्रसारित न करें। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें